23/12/2020,12:05:21 PM.
|
कोलकाताः भाजपा का दामन थामने वाले कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी के गढ़ कांथी में तृणमूल की जनसभा पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने तंज कसा है।
उन्होंने कहा, “जो कभी नहीं बिकता उसे चैत्र सेल में बेचने की कोशिश की जाती है।” दरअसल बुधवार को फिरहाद हकीम, सौगत रॉय की उपस्थिति में, तृणमूल ने कांथी में एक सभा का आयोजन किया। इस बारे में कटाक्ष करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बुधवार सुबह की सैर के दौरान कहा, “जो कभी नहीं बिकता उसे चैत्र सेल में बेचने का प्रयास किया जाता है। सहयोगियों का साथ छूट जाने के बाद अकेली पड़ी ममता बनर्जी गोदाम में पड़े नेताओं को निकालकर सभा करवा रही हैं।”
दिलीप ने उच्चतर माध्यमिक छात्रों को सरकारी सहायता पर भी तृणमूल पर कटमनी लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ” तृणमूल नेताओं के बेटों के नाम सूची में जोड़े जा रहे हैं। अम्फन की तरह यहां भी भ्रष्टाचार होगा। कटमनी लेकर पैसा चुनाव फंड में जाएगा।” इस संबंध में, कल नवान्न में मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि बाजार में पर्याप्त टैब की कमी के कारण, छात्रों के खातों में सीधे 10,000 रुपये का भुगतान किया जाएगा। ताकि वे स्वयं मोबाइल या टैब खरीद कर ऑनलाइन पढ़ाई कर सकें।
कल, मुख्यमंत्री ने राज्य में 16,500 शिक्षकों और 10,000 से अधिक पुलिस कर्मियों की भर्ती की घोषणा की। इस संबंध में दिलीप ने तंज कसते हुए कहा, “मृत्यु के समय हरिनाम का कोई लाभ नहीं होता। राज्य में कोई नियुक्ति होने वाली नहीं है ममता बनर्जी केवल चुनावी झुनझुना दिखा रही हैं।”
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply