06/12/2020,6:10:00 PM.
|
कोलकाता: दुर्गापुर के बुदबुद थानांतर्गत मानकर रेलवे स्टेशन के पास रविवार तड़के एक बड़ी दुर्घटना टल गई। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी एक बस का अचानक आगे का एक टायर फट गया। बस अनियंत्रित होकर सीधे एक पेड़ से जा टकराते हुए पास के एक नाले में जा घुसी। हादसे में बस सवार 10 लोग घायल हो गए हैं।
बताया गया कि बस बेनाचिटी जा रही थी। रविवार तड़के तकरीबन पांच बजे मानकर रेलवे स्टेशन के पूर्व रेल गेट को पार करने के बाद अचानक बस के आगे का एक टायर फट गया। जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित जंगल के पेड़ टकराने के बाद पास रेलवे लाइन के पास एक नाला में घुस गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को निकाला और घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे में 10 यात्रियों को चोट आई है। हादसे की जानकारी मिलने पर बुदबुद थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बस को नाले में से निकाला गया।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply