30/09/2020,4:50:33 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः पूरी दुनिया के साथ भारत भी कोरोना वायरस की चपेट में बुरी तरह फंसा हुआ है। पश्चिम बंगाल के साथ देश में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है और इससे लोगों की बड़ी संख्या में मौत भी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 62 लाख से अधिक हो गई है जबकि इस महामारी की चपेट में आकर 97 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। यानी भारत में जल्द ही कोरोना वायरस एक लाख लोगों की जान ले लेगा। अगर बात करें पश्चिम बंगाल की तो राज्य में अब तक दो लाख 53 हजार से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और 4900 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अपने जिले यानी पश्चिम बर्दवान में अब तक कोरोना के 7,052 पॉजिटिव मामले आ चुके हैं और 61 लोगों की मौत हो चुकी है।
मालूम हो कि कोरोना की चपेट में देश के गृह मंत्री अमित शाह समेत कई और केंद्रीय मंंत्री भी आ चुके हैं। एक केंद्रीय मंत्री की मौत कोरोना से हो चुकी है। कई राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपाल समेत मंत्री भी कोरोना के शिकार हुए हैं।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply