14/10/2020,9:08:22 PM.
|
अटकलें खत्म, आसनसोल नगर निगम के प्रशासक नियुक्त किए गए जितेंद्र तिवारी
आसनसोनः आसनसोल नगर निगम के मेयर जितेंद्र तिवारी के पास ही आसनसोल नगर निगम की कमान रहेगी। दरअसल राज्य सरकार ने जितेंद्र तिवारी को ही नगर निगम का प्रशासक नियुक्त किया है। आसनसोल नगर निगम के निर्वाचित बोर्ड का 15 अक्टूबर आखिरी दिन है। यानी यह बोर्ड अपने आप भंग हो जाएगी। इसका मतलब यह भी हुआ कि अब जितेंद्र तिवारी मेयर नहीं रह जाएंगे और नगर निगम के 106 पार्षद भी पार्षद नहीं रह जाएंगे। अब जितेंद्र तिवारी को प्रशासक बनाए जाने से पिछले कई दिनों से चल रहीं चर्चाओं पर विराम लग गया है।
राज्य सरकार ने मेयर जितेंद्र तिवारी को प्रशासक नियुक्त करने के साथ ही एक प्रसासकीय बोर्ड का गठन किया है जिसके नौ सदस्य नियुक्त किये गए हैं। इनमें चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी के साथ ही पूर्णशशि राय, अभिजीत घटक, अशोक रूद्र, अंजना शर्मा, मीर हासिम, दिव्येंदु भगत और श्याम सोरेन शामिल हैं। डिप्टी मेयर तब्बसुम आरा का पत्ता कट गया है। तब्बुसम आरा पिछले रविवार को तब विवादों में आ गई थीं जब कुल्टी क्षेत्र की एक बिजली योजना को उन्होंने जबरदस्ती उद्घाटन कर दिया था। बहरहाल प्रशासकीय टीम अशोक रूद्र को छोड़कर सभी एमआईसी हैं। जितेंद्र तिवारी की नई टीम में अशोक रूद्र का नाम चौंकाने वाला है। रूद्र तृणमूल कांग्रेस के जिला प्रवक्ता हैं। वह छात्र राजनीतिक कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तक अपनी पहचान बनाने में सफल रहे हैं।
बहरहाल आसनसोल नगर निगम का चुनाव अब अगले साल होने की उम्मीद है। क्योंकि कोरोना संकट की वजह से चुनाव नहीं कराया जा सका है। उम्मीद है कि अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव के बाद नगर निगम के चुनाव होंगे।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply