04/08/2020,8:17:17 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाद अब मोदी सरकार के एक और वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमित शाह भी इसी अस्पताल में भर्ती हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तबीयत खराब लगने पर अपना कोरोना टेस्ट कराया था। इसमें वह पॉजिटिव पाए गए हैं। अब उनका मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। मालूम हो कि पिछले हफ्ते से ही धर्मेंद्र प्रधान की तबीयत ठीक नहीं चल रही है। उस समय भी वह अस्पताल में भर्ती थे। लेकिन तब कोरोना की जांच हुई थी कि नहीं, यह अभी जानकारी नहीं मिली है। लेकिन अस्पताल में भर्ती होने के कारण प्रधानमंत्री द्वारा बुलाई एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक से वे नदारद रहे थे।
मालूम हो कि केंद्रीय मंत्रियों अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान के अलावा देश के दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों मध्य प्रदेश के शिवराज चौहान और कर्नाटक के बीएस येदियुरप्पा भी कोरोना से संक्रमित हुए थे लेकिन अब वे ठीक हो चुके हैं। तमिलनाडु के गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित भी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। उनके अलावा कई और राजनेता संक्रमित हुए थे। हाल में उत्तर प्रदेश की तकनीकी शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण की मौत कोरोना की वजह से हो गई है।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply