03/12/2020,9:05:40 PM.
|
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बागी मंत्री शुभेंदु अधिकारी के समर्थन में “आमरा दादार अनुगामी” के पोस्टर गुरुवार सुबह कोलकाता में दिखाई दिए। इसके साथ ही भाजपा ने शुभेंदु को लुभाने के लिए अपनी कोशिश तेज कर दी है। ऐसा माना जा रहा है कि ममता बनर्जी के साात दिसम्बर को मेदिनीपुर दौरे के पहले शुभेंदु अधिकारी अपना सस्पेंस तोड़ देंगे और अपने राजनीतिक भविष्य की घोषणा कर देंगे।
भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता ने बुधवार रात को शुभेंदु अधिकारी को फोन किया था तथा उनका मन टटोलने की कोशिश की। ऐसा माना जा रहा है कि शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी के सात दिसम्बर के मेदिनीपुर दौरे के पहले रविवार को संवाददाता सम्मेलन करेंगे और अपने राजनीतिक भविष्य की घोषणा करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि राजनीतिक भविष्य की घोषणा के पहले वह एमएलए के पद व तृणमूल की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे सकते हैं।
शुभेंदु ने मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भी अभी विधायक व प्राथमिकता सदस्यता के पद से इस्तीफा नहीं दिया है। इस बीच, गुरुवार को शहीद खुदीराम बोस की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शुभेंदु अधिकारी ने हिस्सा लिया। मंगलवार रात को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के नेता और सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की शुभेंदु अधिकारी के साथ लगभग दो घंटे बैठक हुई थी। इस बैठक में पार्टी के सलाहाकार प्रशांत किशोर और पार्टी के सांसद सौगत रॉय और सुदीप बनर्जी भी शामिल थे।
बैठक के बाद सौगत रॉय ने दावा किया था कि शुभेंदु अधिकारी भाजपा में नहीं जा रहे हैं। विवादों को सुलझा लिया गया है। वो तृणमूल के साथ हैं और हम ममता बनर्जी को फिर से जिताने के लिए मिलकर काम करेंगे, लेकिन बुधवार के दोपहर को ही शुभेंदु अधिकारी ने मैसेज कर साफ कर दिया है कि अभी समस्या मिटी नहीं है और उनकी तृणमूल के साथ काम करने में समस्या है। शुभेंदु अधिकारी ने पिछले सप्ताह मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply