16/12/2020,6:33:34 PM.
|
हुगलीः पश्चिम बंगाल की राजनीति में बहुत बड़ा उलटफेर होने को है बस समय की प्रतीक्षा है। शुभेंदु अधिकारी का भारतीय जनता पार्टी में जाना लगभग तय माना जा रहा है।
इसी बीच अन्य जिलों में भी तृणमूल कांग्रेस के नेता तृणमूल के खिलाफ आवाज बुलंद करने लगे हैं। हुगली जिले में सिंगुर के विधायक रविंद्रनाथ भट्टाचार्य, हरिपाल के विधायक बेचाराम मन्ना के बाद अब डानकुनी नगरपालिका के पूर्व वाइस चेयरमैन व वर्तमान समय में प्रशासक मंडली के सदस्य देवाशीष मुखर्जी ने बुधवार को अपने ही दल तृणमूल के खिलाफ मुंह खोला। उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में तृणमूल कांग्रेस ने जिन नीतियों और आदर्शों को लेकर 34 वर्ष के वामपंथी कुशासन के खिलाफ लड़ाई की। अब तृणमूल में वे नीतियां और आदर्श नहीं रह गए हैं। उन्होने कहा कि युवा तृणमूल कांग्रेस में काम करने के दौरान शुभेंदु अधिकारी से उनके अच्छे संपर्क बने थे। वह संपर्क आज भी कायम हैं। वे शुभेंदु अधिकारी के साथ हैं। उन्होने कहा कि शुभेन्दु अधिकारी जिस रास्ते पर चलेंगे, देवाशीष मुखर्जी उनके समर्थक भी उसी राह पर चलेंगे।
देवाशीष मुखर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस को अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं पर विश्वास नहीं रह गया है इसलिए कॉरपोरेट प्रशांत किशोर को चुनावी सलाहकार बनाया गया है।
सूत्रों के अनुसार शुभेंदु अधिकारी का तृणमूल कांग्रेस छोड़ना और भाजपा में जाना, हुगली जिला तृणमूल कांग्रेस को झकझोर सकता है क्योंकि हुगली जिला तृणमूल कांग्रेस के कई छोटे और बड़े नेता शुभेंदु अधिकारी के भाजपा में जाने का इंतजार कर रहे हैं और वे शुभेंदु अधिकारी द्वारा चुने गए रास्ते पर ही चलेंगे।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply