10/10/2020,4:19:24 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः गुरुवार को बीजेपी के नबान्न अभियान के दौरान पुलिस के बल प्रयोग के दौरान एक सिख युवक की पगड़ी खींचने का मामला अब राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है। शुक्रवार को इस मामले में क्रिकेटर हरभजन सिंह द्वारा इसकी आलोचना करने और मुख्यमंंत्री ममता बनर्जी से कार्रवाई करने की मांग के बाद अब पंजाब के मुंख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी इस पर चिंता जताई है। हालांक कोलकाता पुलिस का कहना है कि उसने किसी कर्मी ने पगड़ी नहीं खिची हैं। पुलिस की कार्रवाई में पगड़ी अपने आप गिर गई थी।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घटना पर दुख जताते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से गुजारिश की है कि वह सिख युवक की पगड़ी गिराने वाले पुलिसकर्मी पर सख्त कार्रवाई करें। अमरिंदर के पहले शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबिंदर सिंह बादल ने भी घटना की निंदा करते हुए ममता बनर्जी से कार्रवाई की मांग की थी। इस घटना के विरोध कोलकाता में भी सिख समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है।
मालूम हो कि शुक्रवार को सोशल मीडिया पर बंगाल में बलविंदर सिंह नामक एक सिख सुरक्षाकर्मी की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। ये सुरक्षाकर्मी भाजपा के स्थानीय नेता प्रियांगू पांडेय की सुरक्षा में तैनात था। वायरल वीडियो में कोलकाता पुलिस इस सुरक्षाकर्मी की पिटाई करती दिख रही है, जिसके दौरान उनकी पगड़ी खुल जाती है।
वीडियो के वायरल होने के बाद सिख सुरक्षाकर्मी की पिटाई करने वाले पुलिसवालों पर कार्रवाई की मांग उठी। दिल्ली भाजपा नेता इंप्रीत सिंह बक्शी ने घटना पर ट्वीट किया, प्रियांगू पांडेय की सिक्योरिटी में तैनात बलविंदर सिंह की पगड़ी खींच-खींच कर उतारना, सड़क पर घसीट कर बर्बर तरीके से पीटा जाना बंगाल पुलिस की बर्बरता दर्शाता है। ममता बनर्जी दोषी पुलिसवालों पर सख्त कार्रवाई करो। इन्हीं पगड़ी वाले सिखों ने बांग्लादेश बनाया था।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply