28/12/2020,9:01:33 PM.
|
कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को बोलपुर पहुंची। यहां इन्होंने प्रशासनिक बैठक की। बैठक से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यवासियों की छोटी-छोटी समस्याओं को निपटाने के लिए ‘मुहल्ले मुहल्ले में समाधान’ कार्यक्रम की घोषणा की।
‘मुहल्ले मुहल्ले में समाधान’ कार्यक्रम की घोषणा करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि कोई बड़ा कार्यक्रम तो नहीं है लेकिन इसके जरिए लोगों की छोटी-छोटी समस्याओं का निपटारा किया जाएगा। हालांकि मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय ने इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी को कैसी सेवा प्रदान की जाएगी, इस पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कभी-कभी स्कूलों में क्लास रूम की मांग होती है। कभी-कभी इलाकों में शौचालय की मांग होती है। जलापूर्ति की पाइप लाइन खराब हो जाती है, जिससे जल परिसेवा में बाधा उत्पन्न होती है। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में अस्पताल होने के बावजूद एंबुलेंस की कमी के कारण अहम सेवाओं से लोग वंचित रह जाते हैं। ऐसी तमाम छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर लोगों में आक्रोश उत्पन्न होता है।
इस अभियान के माध्यम से इन छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान करने की कोशिश की जाएगी। यह कार्यक्रम अगले साल 2 जनवरी से शुरू होगा और 15 फरवरी तक चलेगा। डेढ़ महीने के भीतर समस्या समाधान के प्रारंभिक चरण पर काम शुरू करने का लक्ष्य है। उम्मीद है कि इस योजना से राज्य के लोग लाभान्वित होंगे।
इस दिन मुख्यमंत्री ने कहा कि दुआरे दुआरे सरकार अभियान दुनिया की नंबर एक मॉडल होगा। इस काम में शामिल लोगों के नाम स्वर्ण के अक्षरों में अंकित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। इस दिन सीएम ने एक बार केंद्र की मौदी सरकार पर फिर से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 85 हजार करोड़ रुपये केंद्र से बकाया है। जो केंद्र की तरफ से दिया नहीं जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि 29 दिसंबर को ममता बनर्जी का बोलपुर में एक रोड शो का कार्यक्रम है। बता दें कि पिछले ही सप्ताह बोलपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रोड शो किया था, जहां भाजपा को भारी जनसमर्थन मिला था। माना जा रहा है कि इस अभियान के जरिए तृणमूल कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन करेगी।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply