15/11/2020,3:49:48 PM.
|
कोलकाता: बांग्ला फिल्मों के दिग्गज अभिनेता व फिल्म जगत के सबसे बड़े पुरस्कार दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित सौमित्र चटर्जी के निधन की खबर मिलने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अस्पताल पहुंची और अभिनेता के परिजनों से बात कर उन्हें ढांढस बंधाया है।
रविवार दोपहर मुख्यमंत्री बनर्जी दक्षिण कोलकाता के बेलव्यू नर्सिंग होम पहुंचीं। बताया गया कि मुख्यमंत्री ने सौमित्र के अंतिम संस्कार के संबंध में परिजनों से बात की और प्रशासन को हरसंभव व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
दरअसल, दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित होने वाले अभिनेता सौमित्र एक महीना नौ दिन से अस्पताल में भर्ती थे। आज रविवार दोपहर 12:15 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। उनकी आयु 86 साल थी। गत 6 अक्टूबर को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्हें बेलव्यू अस्पताल में भर्ती किया गया था। पिछले 30 घंटे के भीतर उनकी शारीरिक स्थिति में काफी गिरावट आई थी। सौमित्र के निधन से कला, साहित्य, संस्कृति और राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply