28/09/2023,10:09:38 PM.
|
कोलकाताः तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व के दूसरे नंबर के नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को आज गुरुवार को उस समय झटका लगा, जब केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने उन्हें तीन अक्टूबर को हाजिर होने को कहा है। ईडी ने लिप्स एंड बाउंस मामले में अभिषेक को 3 अक्टूबर को सॉल्टलेक स्थित ईडी के प्रदेश मुख्यालय में सुबह साढ़े 10 बजे हाजिर होने को कहा गया है। एक महीने के अंदर दूसरी बार उन्हें ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले 13 सितंबर को ईडी अधिकारियों ने अभिषेक से कई घंटे तक शिक्षक नियुक्त भर्ती घोटाले में पूछताछ की थी। लेकिन इस बार अभिषेक बनर्जी के साथ ही उनकी मां लता बनर्जी और पिता अमित बनर्जी को भी हाजिर होने के लिए नोटिस दिया गया है, हालांकि इन्हें कब बुलाया गया है, फिलहाल इसकी सूचना प्रकाश में नहीं आयी है।
गौरतलब है कि सीबीआई के साथ ही ईडी भी पश्चिम बंगाल में हुई शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच रही है। अभिषेक से इस मामले में पहले भी पूछताछ हो चुकी है। बताया जा रहा है कि लिप्स एंड नामक कंपनी में अभिषेक सीईओ हैं। उनके पिता भी इसमें डायरेक्टर हैं। लेकिन इस बार ई़डी द्वारा अभिषेक को 3 अक्टूबर को बुलाये जाने पर बंगाल की राजनीति में उबाल आ गया है। दरअसल नई दिल्ली में दो और तीन अक्टूबर को तृणमूल कांग्रेस द्वारा धरना प्रदर्शन किया जायेगा। यह आंदोलन केंद्रीय योजनाओं से राज्य को वंचित करने के विरोध में किया जा रहा है। तृणमूल नेताओं ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के उनके आंदोलन को कमजोर करने के लिए ही अभिषेक को ईडी बुलाया है।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply