05/11/2020,4:23:37 PM.
|
कोलकाताः लोकसभा में विपक्ष के नेता व बंगाल कांग्रेस ईकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने अमित शाह के बंगाल दौरे को चुनावी चमक करार देते हुए कहा कि शाह के दौरे का बंगाल के विकास से कुछ लेना-देना नहीं है।
गुरुवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा उन्होंने कहा बंगाल में जात-पात की राजनीति नहीं थी। जात-पात की राजनीति उत्तर भारत के राज्यों में हैं, लेकिन भाजपा को देखकर अब ममता बनर्जी भी जात-पात की राजनीति पर उतर आयी हैं। खुद को भाजपा से बड़ा हिंदू समर्थक साबित करने की कोशिश कर रही हैं। यह बंगाल की सभ्यता और संस्कृति के खिलाफ है।
उन्होंने कहा कि दीदी (ममता बनर्जी) साबित करने की कोशिश कर रही है कि वह भाजपा से ज्यादा हिंदू समर्थक हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह मतुआ परिवार के घर जाकर भोजन करेंगे, तो दीदी ने मतुआ के लिए 10 करोड़ के फंड देने की घोषणा कर दी, लेकिन कांग्रेस किसी एक जाति व संप्रदाय का नहीं, वरन पूरे समाज के विकास की पक्षपाती है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply