अमित शाह के दौरे से पहले बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले
17/12/2020,8:15:29 PM.
कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा से पहले गुरुवार को केशपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले हुए हैं। अमित शाह की सभा की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर बमबारी की गयी और तोड़फोड़ की गई है। घटना आनंदपुर थाने के राजरडांगा इलाके के बनकटा गांव में हुई है। घटना का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगा है।
भाजपा ने दावा किया कि बुधवार रात क्षेत्र में अमित शाह की बैठक की तैयारी के बाद, स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर बमबारी की। यह भी आरोप है कि यूसुफ शाह नामक एक भाजपा कार्यकर्ता के घर में तोड़फोड़ की गयी है। खबर पाकर आनंदपुर थाने की पुलिस गांव में पहुची।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस सप्ताह एक बैठक के लिए मेदिनीपुर आ रहे हैं। भाजपा नेतृत्व ने गृह मंत्री की बैठक के लिए पहले से ही तैयारी बैठकें शुरू कर दी हैं। इसके तहत, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आनंदपुर पुलिस स्टेशन के बनकटा इलाके में अमित शाह की बैठक के लिए तैयारी बैठक की। आरोप है कि तृणमूल उपद्रवियों ने बैठक के बाद घर जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गयी है। अभी तक इस घटना के बारे में तृणमूल की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। आनंदपुर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
Leave a Reply