29/12/2020,11:24:50 AM.
|
कोलकाताः मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार की शाम को वीरभूम जिले के बोलपुर में रोड शो करेंगी। गत 20 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इसी इलाके में रोड शो किया था, जिसमें लोगों का जनसैलाब उमड़ा था। भीड़ को देखते हुए अमित शाह ने कहा था कि इतनी भारी रैली उन्होंने इसके पहले कभी नहीं देखी। यह इस बात का संकेत है कि लोग बंगाल में परिवर्तन चाहते हैं। उसी के जवाब में आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस यहां रोड शो करेंगी।
तृणमूल सूत्रों ने बताया है कि मुख्यमंत्री के रोड शो का थीम सॉन्ग गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर का संगीत होगा। तैयारियों का जायजा लेने के लिए ममता सरकार में राज्य मंत्री इंद्रनिल सेन पहले ही बोलपुर पहुंच चुके हैं। उन्होंने रवींद्र संगीत परफॉर्म करने वाले कलाकारों के साथ बैठक कर रिहर्सल का जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के विचारों को उनके संगीत के जरिए लोगों तक पहुंचाना चाहती है। यह आपसी प्रेम और भाईचारे का बंगाल है।
उल्लेखनीय है कि 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल राजनीति का अखाड़ा बन चुका है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं ने यहां डेरा डाल रखा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हर महीने बंगाल आने का आश्वासन दे चुके हैं। तृणमूल ने दावा किया है कि ममता बनर्जी के रोड शो में अमित शाह के रोड शो की तुलना में अधिक लोगों की भीड़ जुटेगी। अब इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
14/01/2021,9:54:32 PM. Read more
14/01/2021,9:49:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply