02/09/2020,9:27:54 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः चीन भारत समेत कई मोर्चों पर तनाव की स्थिति पैदा कर रहा है। चीन अपनी दबंग नीति और आक्रामक रवैये का प्रदर्शन कर रहा है। वहीं अब एक नई खबर आई है कि यह कुटील देश अब अपने परमाणु हथियारों को दोगुना करने में लगा है।
मीडिया की खबरों में बताया गया है कि पेंटागन ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन अगले दशक में अपने परमाणु हथियारों की संख्या को कम से कम दोगुना करने का प्रयास कर रहा है। चीन के पास करीब साढ़े तीन सौ परमाणु हथियार हैं। लेकिन वह इससे संतुष्ट नहीं है और वह इसे दोगुना करने का प्रयास में लग गया है।
पेंटागन की रिपोर्ट के अनुसार चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि 2049 के अंत तक ‘विश्व स्तरीय’ सेना होने की उसकी महत्वाकांक्षा का क्या तात्पर्य है। रिपोर्ट के अनुसार अनुमान है कि अगले दशक तक चीन के परमाणु हथियारों की संख्या दोगुना होने का अनुमान है क्योंकि चीन अपने परमाणु बलों का आधुनिकीकरण कर रहा है।
दरअसल चीन अमेरिका को अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानता है और वह अमेरिका से मुकाबले के लिए ही तैयारी कर रहा है। अभी हाल में दक्षिण चीन सागर में दोनों देशों में काफी तनाव देखा गया था। अमेरिका ने चीन के दावे वाले दक्षिण चीन सागर में नौ सेना अभ्यास किया था जिसे लेकर चीन ने कड़ी आपत्ति जताई थी।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply