28/12/2020,9:40:52 PM.
|
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में स्थित अयोध्या पहाड़ी से पिकनिक मना कर लौट रहे लोगों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इसमें चार लोगों की मौत हो गई है।
घटना रविवार देर रात की है। पुलिस ने बताया कि पुरुलिया से किराए की गाड़ी लेकर 8 लोग अयोध्या पहाड़ पर पिकनिक करने के लिए गए थे। देर रात को वापसी के समय 60 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के छातना थाना अंतर्गत भगवानपुर इलाके में गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सवार सभी लोग घायल हुए हैं। सभी को बांकुड़ा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। बाकी लोगों का इलाज चल रहा है। पुलिस जांच कर रही है कि दुर्घटना कैसे हुई।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply