04/11/2020,2:02:27 PM.
|
कोलकाता: रिपब्लिक टीवी के मालिक और मुख्य संपादक अर्णब गोस्वामी की गिरफ्तारी की बंगाल के भाजपा नेताओं ने कड़ी आलोचना की है और पूछा है कि क्या महाराष्ट्र में इमरजेंसी है ? बंगाल के भाजपा नेता इसे प्रेस की आजादी पर हमला बता रहे हैं।
बुधवार को भाजपा के महासचिव व बंगाल भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर लिखा कि महाराष्ट्र की घटनाएं आपातकाल के काले दिनों की याद दिलाती हैं। महाराष्ट्र सरकार मीडिया के साथ सबसे खराब तरीके से व्यवहार कर रही है। यह लोकतंत्र का पूरी तरह से दमन है और राज्य सत्ता का दुरुपयोग है।
इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने ट्वीट किया – “मैं अर्णब गोस्वामी की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करता हूं। आज एक काला दिन है।
महाराष्ट्र में फासीवाद का असली चेहरा उजागर हो गया है। मुंबई पुलिस को यह याद रखना चाहिए कि प्रतिशोध मूल चालक शक्ति नहीं हो सकती है।” भाजपा के दार्जिलिंग के सांसद व राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू बिष्ट ने ट्वीट कर पूछा क्या महारष्ट्र में आपातकाल घोषित किया गया है? एक अक्षम सरकार द्वारा पत्रकारों को बोलने देने पर रोक लगाना हमारे लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के लिए सीधा खतरा है। प्रेस फ्रीडम के इस मजाक के खिलाफ हम सभी को बोलना चाहिए।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply