16/12/2020,11:52:28 AM.
|
गोवा:हैदराबाद एफसी ने कप्तान एरिडेन सांटाना द्वारा एक मिनट में ही किए गए दो गोलों की मदद से मंगलवार रात खेले गए मुकाबले में ईस्ट बंगाल को 3-2 से हरा दिया।
ईस्ट बंगाल की यह पांच मैचों में चौथी हार है। वहीं इस जीत के साथ हैदराबाद की टीम 11 टीमों की तालिका में पांचवां स्थान हासिल कर लिया है। ईस्ट बंगाल एक अंक के साथ अब भी सबसे नीचे है। हैदराबाद के खिलाफ ईस्ट बंगाल ने 26वें मिनट में जैक्वेस मैगहोमा द्वारा किए गए गोल की मदद से 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। मैगहोमा आईएसएल में ईस्ट बंगाल के लिए गोल दागने वाले पहले खिलाड़ी बने।
इंजुरी टाइम में हैदराबाद को पेनाल्टी मिला लेकिन कप्तान एरिडन सांटाना गोल नहीं कर सके। पहले हाफ में ईस्ट बंगाल ने अपनी बढ़त बरकरार रखी। हैदराबाद के कप्तान सांटाना ने 56वें मिनट में गोल करते हुए स्कोर बराबर कर दिया। सांटाना यही नहीं रुके और इसी मिनट में एक और गोल करते हुए हैदराबाद को 2-1 से आगे कर दिया। सांटाना ने लिस्टन कोलाको के सहयोग से यह गोल किया। सांटाना ने इस सीजन का अपना चौथा गोल किया।
मैच के 68वें मिनट में हैदराबाद एफसी अपने लक्ष्य को पाने में सफल रही और तीसरा गोल करते हुए 3-1 की बढ़त हासिल कर ली। उसके लिए यह गोल हालीचरण नारजारे ने किया। मैच के 81वें मिनट में मैगहोमा ने ईस्ट बंगाल के लिए मैच का अपना दूसरा गोल करते हुए स्कोर 2-3 कर दिया। इस गोल में एंथोनी पिलकिंग्टन का योगदान रहा। हालांकि ईस्ट बंगाल के लिए यह इस मैच का अंतिम गोल रहा और इस तरह उसे अच्छा खेल दिखाने के बावजूद सीजन की चौथी हार को मजबूर होना पड़ा।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply