14/12/2020,11:19:57 AM.
|
कोलकाताः पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से ही शुरू हो गई हैं। एक ओऱ जहां भाजपा पूरी तरह से सक्रिय हो चुकी है। वहीं तृणमूल कांग्रेस भी कहीं से इस मामले में पीछे नहीं रहना चाहती। अभी हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल दौरे पर आए थे। डायमंड हार्बर जाने के क्रम में उनके काफिले पर हुए हमले को लेकर राज्य और केंद्र सरकार आमने -सामने आ गई हैं। इस बीच राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज सोमवार को तीन दिवसीय उत्तर बंगाल दौरे पर जा रही हैं।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने इस दौरे के दौरान कई सभाओं को संबोधित करेंगी। जानकारी के मुताबिक ममता बनर्जी आज सिलीगुड़ी जाएंगी। कल यानी की मंगलवार को जलपाईगुड़ी में वह एक सभा को संबोधित करेंगी। वहीं बुधवार को कूचबिहार में वह सभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद गुरुवार को वह कोलकाता लौटेंगी।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में मख्यमंत्री ममता बनर्जी दक्षिण बंगाल दौरे पर गई थीं। वहां से उन्होंने कई सभाओं को संबोधित किया था। हाल ही में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मेदिनीपुर में सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था। मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर अन्य पार्टियों व नेताओं को खरीदने का आरोप लगाया था।
वहां उन्होंने कहा था कि बीजेपी सभी पार्टियों को खरीद सकती है लेकिन तृणमूल कांग्रेस को कभी भी नहीं खरीद सकती। यहां से मुख्यमंत्री ने किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का समर्थन किया था।
ममता बनर्जी ने कहा था कि बंगाल किसी को दखल नहीं करने देंगे। कुछ बाहरी गुंडे यहां आ रहे हैं। लेकिन यह जान लें आप संघीय ढांचे को ध्वस्त नहीं कर सकते। उन्होंने बीजेपी पर नेताओं के खरीदने का आरोप लगाया था। सीएम ममता ने कहा था कि भाजपा के पास केन्द्र में सरकार है, पैसे हैं, गुंडे हैं लेकिन तृणमूल के पास कार्यकर्ता हैं।
उधर बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर आए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बाद अब केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर से बंगाल दौरे पर आने वाले हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले ही सप्ताह की 19 तारीख को अमित शाह बंगाल पहुंच रहे हैं। वह दो दिनों तक बंगाल में रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं।
28/09/2023,5:51:34 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply