10/12/2020,12:03:05 PM.
|
कोलकाता: कोरोना के भय पर काबू पाने के बाद कोलकाता धीरे-धीरे अपनी पुरानी स्थिति में लौटने की पूरजोर कोशिश कर रहा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए अब मेट्रो ने कार्यालय आने-जाने समय को छोड़ मेट्रों में सफर के लिए ई-पास को बंद करने की योजना बना रहा है। हालांकि, स्मार्ट कार्ड की व्यवस्था अभी अनिवार्य रूप से जारी रहेगी।
मेट्रो के सूत्रों के मुताबिक सोमवार से शनिवार तक सुबह 8.30 बजे से सुबह 11 बजे और शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक मेट्रो में सफर के लिए ई-पास आवश्यकता होगी। बाकी समय के लिए कोई ई-पास की आवश्यकता नहीं होगी। रविवार को पूरे दिन किसी भी यात्री को किसी प्रकार की कोई ई-पास की आवश्यकता नहीं होगी। सूत्रों के अनुसार नए नियम 14 दिसंबर से लागू हो जाएंगे।
इससे पहले मेट्रो की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया था कि सुबह 7 बजे से सुबह 8 बजे तक और रात 8 बजे के बाद मेट्रो में यात्रा करने के लिए किसी भी ई-पास की आवश्यकता नहीं होगी। इस बार इस समय सीमा को और बढ़ा दिया गया है।
लॉकडाउन के कारण बंद रहने के बाद मेट्रो सेवा 14 सितंबर से फिर से शुरू की गई। लेकिन मेट्रो में सफर के लिए ई-पास को अनिवार्य कर दिया गया। पिछले तीन महीनों में मेट्रोसेवाओं की संख्या धीरे-धीरे बढ़ी है।
मेट्रो में वरिष्ठ नागरिकों के लिए नियमों में पहले ही ढील दी गई हैं। वे बिना ई-पास के मेट्रो में सफर कर सकते हैं। मेट्रो अधिकारियों ने 15 साल से कम उम्र के बच्चों और महिलाओं के लिए ई-पास पर छूट दी है। इस बार मेट्रो अधिकारियों ने इस नियम को सभी के लिए सशर्त रूप से लागू किया है।
मेट्रो के सूत्रों के मुताबिक, मेट्रो सेवा धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। पहले से कहीं अधिक यात्री अब यात्रा करने लगे हैं।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply