आरामबाग में तृणमूल कांग्रेस का आपसी कलह आया सामने

28/12/2020,9:39:01 PM.

पंचायत प्रधान पर लगा भ्रष्टाचार और मनमानी का आरोप
हुगली: जिले के आरमाबाग महकमें में सोमवार को एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस का आंतरिक कलह देखने को मिला।सोमवार को आरामबाग महकमे के तिरोल ग्राम पंचायत के सदस्य पंचायत प्रधान पर भ्रष्टाचार और मनमानी का आरोप लगाकर उनसे उलझ पड़े।
इस दौरान पंचायत प्रधान के साथ सदस्यों को जमके तू-तू-मैं-मैं करते हुए देखा गया। इसके बाद पंचायत सदस्यों ने पंचायत भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया। इस दौरन प्रदर्शनकारियों ने मीडिया को बताया कि पंचायत प्रधान पंचायत में अपनी तानाशाही चलाते हैं। किसी सदस्य को कोई बात तक नहीं बताते। यहां तक कि हाल ही में बिना किसी को बताए प्रधान ने गोपनीय तरीके से टेंडर जारी कर दिया। प्रधान पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। खबर लिखे जाने तक इस मामले में प्रधान की प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई थी।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *