08/12/2021,8:42:37 PM.
|
आसनसोलः आसनसोल में कानून व्यवस्था कितनी लचर है, इसका उदाहरण बुधवार को दोपहर को देखने को मिला जब एक छात्र की दिनदाहड़े गोली मार दी गई है। फिलहाल इस छात्र को बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर भेजा गया है। गोलीबारी की यह घटना मुर्गासोल इलाके की है जहां दोपहर बारह बजे सोनू सिंह नामक के एक छात्र की गोली मारी गयी है। जिस पर गोली मारने का आरोप है, उसका नाम जीतू बताया गया है। जीतू इलाके के दबंग बबलू यादव का सहयोगी है। गोली चलने की घटना से इलाके में खौफ का माहौल है।
घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी दै। सोनू को गोली लगने के बाद उसे पहले आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया, उसके बाद उसे दुर्गापुर के मिशन अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घटना के समय मौजूद संस्कार कुमार ने बताया कि जीतू एक व्यक्ति के साथ आया था। वह हमारे शिक्षकों के साथ मारपीट करने लगा था। इसी दौरान उसने गोली चला दी जो क्ला करने आये छात्र सोनू को लगी है। संस्कार ने बताया कि वे लोग इलाके में एक कमरा किराये पर लेकर ड्यूसॉफ्ट एकेडमी नामक ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर चलाते थे। चार लोग देवघर से थे जबकि संस्कार कुमार आसनसोल का ही रहने वाला है। इस सेंटर के अंदर ही गोलीबारी की घटना हुई। गोली मारने का आरोपी जीतू इलाके के दबंग बबलू यादव का करीबी बताया जाता है। घटना को लेकर इलाके में दहशत है।
बहरहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। इसके अलावा पुलिस एजुकेशन एकेडमी के शिक्षक संस्कार कुमार को अपने साथ ले गयी है। पुलिस उससे और उसके सहयोगियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना की जांच के लिए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस अधिकारी ने यह नहीं बताया कि किसी हिरासत में लिया गया है लेकिन पूछताछ की जा रही है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply