30/10/2020,5:51:29 PM.
|
इस्लामपुर: इस्लामपुर थाना क्षेत्र के शियालतोर इलाके में शुक्रवार को हुई घटना में घायल बच्चों से राज्य के श्रम मंत्री गोलाम रब्बानी ने इस्लामपुर महकमा अस्पताल में जाकर मुलाकात की है। इस दौरान इस्लामपुर के विधायक अब्दुल करीम चौधरी और इस्लामपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष जाकिर हुसैन के साथ कई स्थानीय नेता भी थे।
घायलों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए श्रम मंत्री गोलाम रब्बानी ने कहा कि घटना काफी दुखदाई है। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों से घायलों के हर संभव इलाज मुहैया करवाने को कहा है। इसके अलावा उन्होंने घटना की जांच का भी निर्देश दिया है।
उल्लेखनीय है कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जन्मदिन की याद में मनाये जाने वाले त्यौहार जश्न-ए-ईद मिलाद उन नबी धूमधाम के साथ मुहल्लों से जुलूस निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे, नौजवान व बुजुर्ग शामिल थे। लोगों ने अपने-अपने हाथों में बड़े-बड़े झंडे लिये शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर रहे थे। तभी इस्लामपुर थाना क्षेत्र के शियालोर इलाके में बिजली के तार के संपर्क में झंडा आने से एक वाहन में आग लग गयी। इस घटना में दो बच्चों की मौत हो गयी, जबकि 13 घायल है।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply