07/12/2020,1:16:34 PM.
|
सिलीगुड़ी: पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, लेकिन राज्य में चुनावी सरगर्मियां अभी से तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में सोमवार को भाजपा के युवा मोर्चा द्वारा सिलीगुडी स्धित मिनी सचिवालय (उत्तरकन्या) का घेराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
भाजपा के उत्तरकन्या अभियान में शामिल होने के लिए कई दिग्गज नेता सिलीगुड़ी पहुंच चुके है। इनमें भाजपा महासचिव और बंगाल भाजपा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय, प्रदेश महासचिव सायंतन बसु, स्थानीय सांसद राजू बिष्ट शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि उत्तरकन्या अभियान के माध्यम से भाजपा उत्तर बंगाल की उपेक्षा, भष्ट्राचार समेत कई मुद्दों को लेकर राज्य सरकार को घेरना चाहती है। वहीं, भाजपा के उत्तरकन्या अभियान को विफल बनाने के लिए पुलिस की ओर से भी पुख्ता तैयारी की गई है। उत्तरकन्या तक भाजपा की रैली ना पहुंच सके इसके लिए कई स्थानों पर बांस के बैरिकेड लगाये गये हैं।
14/01/2021,9:54:32 PM. Read more
14/01/2021,9:49:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply