11/12/2020,8:39:10 PM.
|
कोलकाता: राजनीतिक दलों के अंदर चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच, उत्तर 24 परगना जिले के प्रभावशाली तृणमूल नेता रतन घोष ने तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।
शुक्रवार को हेस्टिंग्स के भाजपा कार्यालय में भाजपा नेता मुकुल रॉय, भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय और अन्य नेताओं की उपस्थिति में रतन घोष ने भाजपा का झंडा थामा।
उल्लेखनीय है कि रतन घोष ने शुरू से ही तृणमूल के लिए काम किया है। उन्हें उत्तर 24 परगना जिले में ममता बनर्जी की हर बैठक में देखा गया जाता था। हालांकि, रतन घोष ने अटकलों को खत्म करते हुए चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए है। इसके साथ ही उत्तर 24 परगना से तृणमूल के कई अन्य नेता भाजपा में शामिल हो गए। इसके अलावा, हावड़ा के उदयनारायणपुर से कांग्रेस नेता सरोज रंजन सहित कई लोग शुक्रवार को भाजपा में शामिल हुए हैं।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply