01/12/2020,8:46:11 PM.
|
कोलकाता: बहुप्रतीक्षित माझेरहाट फ्लाईओवर का उद्घाटन एक दिन बाद ही तीन दिसंबर को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हाथों होना है। उसके पहले मुख्यमंत्री ने इस ब्रिज का नाम बदल दिया है। मंगलवार को राज्य सचिवालय नवान्न में मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री ने कहा कि माझेरहाट ब्रिज का नया नाम “जय हिंद ब्रिज” होगा। उन्होंने कहा कि इस बार नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती है। इस मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए इस ब्रिज का नामकरण जय हिंद ब्रिज किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग जब भी इस ब्रिज का नाम लें तो जय हिंद शब्द का उच्चारण हो। यही सोचकर इसका नाम बदल रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि रेलवे की सहमति के बाद इस फ्लाईओवर का उद्घाटन तीन दिसंबर को होना है। यह 350 टन भार वहन कर सकता है। इसमें विदेश से मंगाए गए 84 विशेष केबल लगाए गए हैं। सेकंड हुगली ब्रिज की तर्ज पर बना यह फ्लाईओवर 600 मीटर लंबा है। 2018 में ब्रिज के धराशाई होकर गिरने के बाद मुख्यमंत्री ने इसकी जगह नया फ्लाईओवर बनाने की घोषणा की थी। दावा किया गया था कि एक साल के अंदर इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
28/09/2023,5:51:34 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply