16/11/2020,8:48:55 PM.
|
सहरसा: बिहार में एनडीए समर्थित सातवीं बार बने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथग्रहण समारोह में भाग लेने बिहार पहुंंचने पर गृहमंत्री का भव्य स्वागत किया।पटना हवाईअड्डा पर देश के गृह मंत्री अमित साह का स्वागत महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा द्वारा किया गया।
इस चुनाव में जिस तरह की सक्रियता महिला मोर्चा की बहनों के सहयोग से महिलाओं ने दिखाया आज उसी का परिणाम बिहार में एनडीए की सरकार है। महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमति झा ने कहा कि बिहार के उप मुख्यमंत्री के रूप में रेणु देवी को पद भार देकर निश्चित रूप महिलाओं की भागीदारी को सम्मान किया जो सराहनीय है।
उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमत्री बनने पर कटिहार के विधायक तार किशोर प्रसाद एवं बेतिया की विधायक रेणु देवी को हार्दिक बधाई एवं शुभकमनाएं पूरे महिला मोर्चा की ओर से दी ।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply