17/12/2020,9:14:13 PM.
|
कोलकाताः पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस और भाजपा तथा अन्य दलों के बीच सियासी संग्राम तेज है। बड़े पैमाने पर प्रचार अभी से शुरू हो गया है।
इस बीच, उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन ने पूरे राज्य की चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने के लिए गुरुवार को यहां जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी के करीबी सूत्रों ने बताया कि बुधवार रात को कोलकाता पहुंचे जैन अगले दो दिनों तक सरकार के अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। माना जा रहा है कि वह स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समन्वय करेंगे ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोरोना महामारी के मद्देनजर सुरक्षा उपायों की जरूरत संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सके।
इससे पहले विपक्षी भाजपा ने दावा किया था कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव राज्य प्रशासन के अधीन नहीं हो सकता है और इसलिए चुनाव के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती की जानी चाहिए। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा के दावे को खारिज करते हुए कहा कि वह भावी हार का बहाना ढूंढ रही है। इस बीच गुरुवार को भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने भी सुदीप जैन से मुलाकात कर राज्य में लगातार बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था की चिंताओं से अवगत कराया है और जल्द से जल्द केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग भी की है।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए अगले साल अप्रैल-मई में चुनाव होने हैं।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply