29/11/2020,6:17:06 PM.
|
कोलकाता: उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा की आपसी गुटबाजी सामने आई है। बसीरहाट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने ही एक दफ्तर पर ताला लगा दिया।
सूत्रों के अनुसार कई महीने पहले तारक घोष बशीरहाट संगठनात्मक जिले के अध्यक्ष बने थे। उसके बाद कुछ दिनों पहले, भाजपा की एक बैठक में, दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ और कुर्सियां तोड़ी गई थीं। उस घटना में, कुछ लोगों को पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए आरोप लगाया कि नए जिलाध्यक्ष पार्टी से पुराने कार्यकर्ताओं को बाहर निकालकर अपने हिसाब से पार्टी चला रहे हैं। बशीरहाट संगठनात्मक जिलाध्यक्ष तारक घोष पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं को निकाल रहे हैं और पार्टी को अपने तरीके से चला रहे हैं। अध्यक्ष तारक घोष ने दावा किया कि वे अब संगठन के सदस्य नहीं हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मैंने नेतृत्व को सूचित कर दिया है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply