21/12/2020,9:17:15 PM.
|
कोलकाताः जो अधिकारी लंबे समय से अपने जिलों में काम कर रहे हैं उन्हें 16 जनवरी तक तबादला करना होगा। चुनाव आयोग ने ऐसा ही निर्देश दिया है। आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव अलापन बनर्जी और मुख्य चुनाव अधिकारी आरीज आफताब को इस आशय के बारे में पत्र लिखा है। पत्र में आयोग ने पुलिस प्रशासन के उन सभी अधिकारियों को हटाने का निर्देश दिया, जिनके खिलाफ आगामी विधानसभा चुनाव निष्पक्ष और स्वतंत्र कराने में संभावित बाधा बनने के आरोप हैं।
सूत्रों के अनुसार पत्र में चुनाव अधिकारी को पिछले चुनाव में लापरवाही के लिए प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
उल्लेखनीय है कि उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन पिछले सप्ताह राज्य में आए थे। वे राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक बैठक किए थे। उप मुख्य चुनाव आयुक्त सुदीप जैन के नेतृत्व में आयोग की एक टीम ने इस सप्ताह पुलिस और प्रशासन से मुलाकात की और उन्हें राज्य के प्रत्येक बूथ पर सुरक्षा कड़ी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों की सूची बनाई और वहां निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply