31/10/2020,3:32:36 PM.
|
सिलीगुड़ी: राज्यपाल जगदीप धनखड़ शनिवार को उत्तर बंगाल के एक महीने के सफर पर जा रहे है। राजभवन की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राज्यपाल शनिवार शाम को एनजेपी स्टेशन पर उतरेंगे। वहां से वे सिलीगुड़ी चंपासरी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
इसके बाद वे अगले दिन रविवार को दार्जिलिंग के लिए रवाना होंगे। वे एक महीने तक दार्जिलिंग के राजभवन में रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक वह दार्जिलिंग में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर सकते हैं। वहीं राज्यपाल एक दिसम्बर को कोलकाता लौटेंगे।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply