23/10/2020,2:11:36 PM.
|
पौड़ी: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे सपत्नीक ज्वाल्पा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्य पुजारी नवीन चंद्र अंथवाल और सुरेंद्र कुकरेती ने पूजा संपन्न करवाई।
पूजा से पूर्व दंपति ने हरियाली माता के दर्शन किए और पूजा की। करीब एक घंटे तक चले इस पूजा कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर से बाहर रखा गया। पूजा के बाद उन्होंंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से बातचीत की। इस मौके पर गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अंथवाल भी मौजूद रहे।
पूजा-अर्चना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। डोभाल दंपति के मंदिर पहुंचते ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मंदिर का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया गया। इस दौरान भारी सुरक्षा बल तैनात रहा। ज्वाल्पा देवी के दर्शन के बाद वह सपरिवार पौड़ी के लिए रवाना हो गए। डोभाल शनिवार को अपने पैतृक गांव घीड़ी जा सकते हैं। पिछले साल उन्होंने गांव में अपने पैतृक मंदिर में पूजा की थी।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply