16/12/2020,12:52:17 PM.
|
कोलकाता: तृणमूल के खिलाफ बागी तेवर अपनाने के बाद अब शुभेंदु अधकारी और पूर्व बर्धमान के पार्टी सांसद सुनील मंडल के बीच मुलाकात की खबरे सामने आ रही हैैं। सूत्रों के अनुसार शुभेंदु आज दोपहर पूर्व बर्दमान के तृणमूल सांसद के घर जाकर उनसे मिल सकते हैं।
अब अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या अब शुभेंदु के बाद बर्धमान के पार्टी सांसद सुनील मंडल भी उसी राह पर चल पड़ेंगे। सुनील मंडल के करीबियों के अनुसार मंडल शुभेंदु को काफी दिनों से जानते हैं। हालांकि अब भी इस विषय पर सुनील ने कोई निर्णय नहीं लिया है। हालांकि इन घटनाक्रमों से यह संकेत अब साफ हो गया है कि शुभेंदु और राजीव के बाद, अब पूर्व बर्धमान के तृणमूल सांसद सुनील मंडल भी पाला बदलेंगे।
तृणमूल सांसद ने पार्टी के खिलाफ विस्फोटक बयान देकर इस कयास को और बल दे दिया है। बता दें कि सुनील ने अपने बयान में कहा है कि वसूली करने वालों को पार्टी में पद दिया जा रहा है। उनके इस बयान के दूसरे ही दिन कांकसा पुलिस स्टेशन के सामने और सांसद के घर के आसपास के इलाकों में पोस्टर देखे गए। इन पोस्टरों में लिखा है, सुनील भैया, हम आपको सुभेंदु के साथ देखना चाहते हैं। शुभेंदु औऱ सुनील के पोस्टर को देखने के बाद बंगाल की राजनीति में और एक सत्ताधारी पार्टी के सांसद के पाला बदलने की चर्चा तेज हो चली है।
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही पूर्व बर्धमान से तृणमूल सांसद सुनील मंडल के समर्थन में एक पोस्टर दुर्गापुर में दिखा था, जिसमें लिखा था कि भैया हम आपको शुभेंदु के साथ देखना चाहते हैं ।
जब इस संबंध में सुनील से पूछा गया था तो उन्होंने कहा था, यह हर जगह देखने को मिल रहा है। जिन लोगों का स्नेह है वे पोस्टर लगा रहे हैं। ये जनता है और इन्हें रोका नहीं जा सकता। पार्टी के खिलाफ कुछ नाराजगी है , जो अब बाहर आ रही हैं। उनकी यह टिप्पणी पार्टी के प्रति भंग होता उनके मोह के बारे में साफ संकेत है। बस अब देखना है कि वह कब अपनी नई पार्टी के बारे में घोषणा करते हैं। इधऱ शुभेंदु के करीबियों के अनुसार शुभेंदु अधिकारी 18 या 19 दिसंबर को तृणमूल कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply