11/09/2020,1:22:50 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः कंगना और संजय राउत विवाद के मामले में एक कोलकाता निवासी भी आ गया है और उसे मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोलकाता के इस बाशिंदे पर शिवसेना सांसद संजय राउत को फोन पर धमकी देने का आरोप है। गिरफ्तार व्यक्ति कथित तौर पर कंगना रनौत का प्रशंसक बताया गया है।
मुंबई पुलिस ने कोलकाता के टॉलीगंज इलाके के रहने वाले पलाश बसु के घर में बृहस्पतिवार की रात छापा मारा और उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। मुंबई पुलिस ने पलास के मोबाइल फोन, लैपटॉप को जब्त कर लिया। उनके घर में तलाशी भी ली गई। पेशे से मल्टी जिम इंस्ट्रक्टर पलाश बसु पर आरोप है कि उन्होंने दो सितंबर से लेकर आठ सितंबर के बीच संजय राउत को फोन पर कई बार धमकियां दीं। उसने संजय राउत को फोन करने के लिए इंटरनेट वॉयस ओवर तकनीक का इस्तेमाल किया था। लेकिन पुलिस पलाश के मोबाइल फोन के लोकेशन के आधार पर उस तक पहुंचने में कामयाब रही। करीब 40 वर्षीय पलाश के खिलाफ मुंबई पुलिस ने राजद्रोह का मामला दायर किया है। उसने उन्हें शुक्रवार को कोलकाता के अलीपुर कोर्ट में पेश कर मुंबई ले जाने के लिए अर्जी दी है।
इधर पलाश बसु के परिवार की तरफ से उनके वकील अभिषेक मुखर्जी ने कहा है कि मुंबई पुलिस को कहीं कोई गलतफहमी हुई है। पलाश किसी भी रूप में कंगना का भक्त नहीं हैं, और ना ही, उन्होंने संजय राउत को कोई धमकी दी है। मुखर्जी का यह भी कहना है कि पुलिस कहीं से यह साबित नहीं कर पाई है कि पलाश ने संजय राउत को धमकी दी है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply