29/10/2020,5:35:04 PM.
|
मुंगेर की एसपी को बचाने का लगाया आरोप
पटना । मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर हुए बवाल पर कांग्रेस ने सीधे नरेंद्र मोदी सरकार को घेरा है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी कई आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पर मुंगेर की एसपी को बचाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री मोदी से इस सम्बन्ध में पांच सवाल पूछे हैं।
सुरजेवाला ने कहा कि चारों तरफ आगजनी -तोड़फोड़ होती रही। लोगों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दे रहा था। इसके बाद भी 72 घंटे तक लोगों की मांगें नहीं मानी गईं और एसपी को नहीं हटाया गया। सुरजेवाला ने कहा कि मुंगेर के जलने के बाद एसपी और डीएम का तबादला कर पूरे मामले की लीपापोती से कुछ नहीं होने वाला है। सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए उनसे पांच सवाल पूछे हैं। उन्होंने पूछा है कि मुंगेर में दुर्गा पूजा विसर्जन में आए लोगों को जानवरों की तरह पीटने का जिम्मेदार कौन है? निहत्थे लोगों पर गोली चलाने और उन्हें घायल करने का जिम्मेदार कौन है? निर्दोष युवक को गोली मारकर शहीद करने का जिम्मेदार कौन है? 72 घंटे तक असली दोषी एसपी और कलेक्टर को बचाने का दोषी कौन है? जदयू और भाजपा के महाजंगलराज का जिम्मेदार कौन है?
सुरजेवाला ने इससे पहले ट्वीट करते हुए भी हमला किया। उन्होंने लिखा कि मुंगेर हिंसा निंदनीय है। इसके लिए जिम्मेदार कौन? आठ लोगों को गोली मारने का जिम्मेदार कौन? माँ दुर्गा के भक्तों को जानवरों की तरह पीटने का जिम्मेदार कौन? साफ़ है, ‘निर्दयी कुमार’ और ‘निर्मम मोदी’!
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply