25/11/2020,3:54:26 PM.
|
कोलकाता: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख जताया है। बुधवार सुबह पटेल के निधन की खबर मिलते ही सीएम ने ट्वीट किया, “अहमद पटेल के निधन की खबर सुनकर दुखी और अचंभित हूं। उनके परिजनों, शुभचिंतकों व प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।”
गौर हो कि कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कांग्रेस के सीनियर नेता और गुजरात से राज्यसभा सांसद अहमद पटेल को गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 71 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद व पीएम नरेंद्र मोदी ने अहमद पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया। अहमद पटेल के निधन पर गुलाम नबी आजाद ने लिखा- ‘मैंने अपना भाई, दोस्त और साथी खो दिया। अहमद पटेल कांग्रेस पार्टी के मजबूत स्तंभ थे। उनका जाना पार्टी के लिए ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती।”
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply