24/12/2020,8:13:38 PM.
|
कोलकाताः अधिकारी परिवार के गढ़ कहे जाने वाले पूर्व मेदिनीपुर के कांथी में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार अपराह्न रोड शो किया है। मेचेदा मोड़ से शुरू हुए इस रोड शो में शुभेंदु के साथ भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सौमित्र खान और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार भी मौजूद रहे।
इस मौके पर भाजपा ने शुभेंदु ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग भाजपा के साथ हैं। उन्होंने कहा कि वसूली करने वाले भतीजे (मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी) से लोग त्रस्त हैं। लोग इनसे मुक्ति चाहते हैं। भाजपा 2021 के विधानसभा चुनाव में 200 से अधिक सीटें जीतेगी। शुभेंदु ने कहा कि जितनी अधिक संख्या में भाजपा की रैली में लोग शामिल हैं, उसे देखकर तृणमूल खुद ही समझ सकती है कि अब उनका दौर खत्म है। बंगाल में परिवर्तन अवश्यंभावी है।
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले यहीं कांथी में तृणमूल नेता फिरहाद हकीम और सांसद सौगत रॉय के नेतृत्व में रैली निकाली गयी थी। इस रैली में टीएमसी नेताओं ने भाजपा और अधिकारी परिवार पर राजनीतिक प्रहार किये थे।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply