07/12/2020,9:31:02 PM.
|
नई दिल्ली (हि.स.)। नए कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन करते हुए भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि किसान सिर्फ अपनी मेहनत के लिए सम्मान चाहते हैं।
किसानों को संदर्भित करते हुए खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित विनेश ने ट्वीट किया,”बोलने से थक गए, अब मुझे बस एक समाधान चाहिए। मुझे किसी और के अधिकार नहीं चाहिए, लेकिन सिर्फ मेरी कड़ी मेहनत के लिए सम्मान चाहिए।”
इससे पहले क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता, योगराज सिंह ने केंद्र सरकार से किसानों की मांगों को सुनने का आग्रह किया और उन्होंने सभी खिलाड़ियों का समर्थन भी किया, जो प्रदर्शनकारी किसानों के साथ समर्थन दिखाने के लिए अपने पुरस्कार लौटा रहे हैं।
योगराज ने कहा, “किसान सही बात की मांग कर रहे हैं, सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए। यह वास्तव में सही समय है कि सरकार को इस संबंध में समाधान करना चाहिए और मैं उन सभी खिलाड़ियों का समर्थन करता हूं, जो अपना प्रतिष्ठित पुरस्कार लौटा रहे हैं।”
उन्होंने कहा,”पुरस्कार लौटाने वाले स्पोर्ट्सपर्सन का मतलब यह नहीं है कि वे पुरस्कार को बदनाम कर रहे हैं, यह प्रदर्शनकारी किसानों के साथ अपनी एकजुटता दिखाने का एक तरीका है। कई वर्षों की कड़ी मेहनत के द्वारा पुरस्कार अर्जित किए जाते हैं, अगर वे इसे वापस कर रहे हैं, तो यह बड़ी बात है। मैं भी किसानों के साथ हूं, वे सही चीज की मांग कर रहे हैं।”
बता दें कि पंजाब और हरियाणा के कुछ खिलाड़ी किसानों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए अपने पुरस्कार (पद्म, द्रोणाचार्य और अर्जुन पुरस्कार) लौटा रहे हैं।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply