कूचबिहार में भाजपा समर्थक की गोली मारकर हत्या, सनसनी

27/10/2020,11:54:46 AM.

 

कोलकाता: कूचबिहार के सिताई में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक भाजपा का समर्थक था। हत्या के पीछे राजनीति या फिर आपसी किसी प्रकार की कोई रंजिश के कारण घटना घटी है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम रुहिदास विश्वास (45) है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार दुर्गापूजा के दशमी की रात को उसके घर पर एक कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था। आरोप है कि इस दौरान उसके परिजनों ने रुहिदास का शव घर से कुछ दूरी पर उसका शव पाया। उसे गोली मारकर उसकी हत्या की गई थी। उसके आंख के नीचे गोली लगी थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना को लेकर इलाके में सनसनी का माहौल है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *