कृषि कानून के खिलाफ अब बंगाल के कैदियों ने की भूख हड़ताल

27/12/2020,3:35:15 PM.

कोलकाता: देश की राजधानी दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पहले से ही आंदोलन कर रहे हैं। उन कानूनों के खिलाफ पश्चिम बंगाल के दमदम केंद्रीय सुधार गृह में बंद 10 राजनीतिक कैदियों ने भी सांकेतिक भूख हड़ताल की शुरुआत की है।
जेल प्रबंधन सूत्रों ने रविवार को इसकी पुष्टि की है। अनशन करने वालों में पांच माओवादी नेता भी शामिल हैं। उन्होंने मांग की है कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन नए कृषि कानूनों को वापस लिया जाना चाहिए। सिंघु बॉर्ड पर पिछले 32 दिनों से कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों को निरस्त किया जाए। जब तक निरस्त नहीं किया जाएगा, उनका विरोध जारी रहेगा।
केंद्र सरकार ने कई बार बैठक भी की है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया है। राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने सिंघु सीमा पर किसानों से फोन पर दो बार बात की हैं और किसानों को समर्थन देने की घोषणा की है। राजनीतिक बंदी अखिल चंद्र घोष के नेतृत्व में यह सांकेतिक भूख हड़ताल की जा रही है।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *