02/10/2020,5:34:21 PM.
|
कोलकाताः कृषि कानून पास होने के बाद से ही विभिन्न राज्यों से विरोध के स्वर उठ रहें हैं। पश्चिम बंगाल में भी भाजपा को छोड़ कर अन्य सभी पार्टियां इसका विरोध कर रही हैं। शुक्रवार को कोलकाता में भाजपाा की ओर से कृषि कानून के समर्थन में बाइक रैली निकाली गई। जिसको लेकर तनाव का माहौल बना रहा।
दरअसल भाजपा की ओर से आठ अक्टूबर को इस बिल के समर्थन में राज्य सचिवालय यानी नवान्न अभियान का आह्वान किया गया है जिसकी तैयारियों के मद्देनजर शुक्रवार को कोलकाता में बाइक रैली निकाली गई। पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष के नेतृत्व में ईएम बाईपास से रैली निकाली गई लेकिन बेलियाघाटा पहुंचते ही पुलिस ने रैली को रोक दिया। इसको लेकर भाजपा समर्थकों और पुलिस केे बीच काफी नोंक-झोंक हुुई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कोलकाता में कई जगहोंं से भाजपा की ओर से कृषि कानून के समर्थन में रैली निकाली गई जिसे पुलिस द्वारा रोक दिया गया है। ।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply