29/08/2020,6:40:29 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः दिल्ली एम्स में भर्ती केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अब स्वस्थ हो चुके हैं और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। थकान और बदन दर्द की शिकायत पर वह एम्स में भर्ती हुए थे। एम्स में भर्ती होने के कुछ दिन पहले ही वे कोविड बीमारी से ठीक हुए थे।
मालूम हो कि शाह पिछले 2 अगस्त को कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे। उसके बाद वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे। लगभग दो सप्ताह तक चले इलाज के बाद वह ठीक हो कर अपने घर लौटे थे। लेकिन कुछ दिनों बाद ही उन्हें थकान व बदन दर्द की शिकायत हो गई थी। चूंकि वे हाल ही में कोविड से ठीक हुए थे, इसलिए एम्स के चिकित्सकों ने इसकी गंभीरता को समझते हुए भर्ती होने की सलाह दी थी। 18 अगस्त को उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था। एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। अब आज एम्स ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ठीक हो गए हैं और उन्हें जल्द छुट्टी दे दी जाएगी।
मालूम हो कि शाह पहले केंद्रीय मंत्री थे जो कोरोना पॉजिटिव हुए थे। उनके बाद बारी-बारी से आधा दर्जन केंद्रीय मंत्री पॉजिटिव पाए, और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें कइयो का इलाज चल रहा है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply