केंद्रीय मंत्रियों का कोरोना संक्रमित होने का सिलसिला जारी, अब गजेंद्र सिंह शेखावत मिले पॉजिटिव

20/08/2020,2:18:57 PM.

कोलकाताहिंदी.कॉम

कोलकाताः मोदी सरकार के मंत्रियों का कोरोना पॉजिटिव होने का सिलसिला जारी है। अब एक और केंद्रीय मंत्री पॉजिटिव पाए गए हैं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने स्वयं अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने ट्वीट कर लिखा, ‘अस्वस्थता के कुछ लक्षण दिखने पर मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरा अनुरोध है कि गत दिनों में मेरे संपर्क में जो लोग आये हैं वह स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं। आप सभी स्वस्थ रहें और अपना ध्यान रखें।’

मालूम हो कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में सबसे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिए पाए गए थे। उनके बाद पेट्रोलियम व इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी पॉजिटिव पाए गए। दोनों का इलाज मेदांता में चला। कुल दिन पहले शाह अस्पताल में वापस घर आ गए थे लेकिन फिर उन्हें कुछ स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हुईं जिससे वे एम्स में भर्ती हैं। इन दोनों वरिष्ठ मंत्रियों के अलावा कुछ अन्य केंद्रीय मंत्री भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *