03/12/2020,2:33:19 PM.
|
कोलकाता: नरेंद्र मोदी पैसा दे रहे हैं और ममता दीदी कमीशन ले रही हैं। यह राजनीति जारी नहीं रह सकती। भाजपा के प्रदेश महासचिव सायंतन बसु ने गुरुवार को यह टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि, “भाजपा के खिलाफ आरोप लगते है कि हम हिंदू-मुस्लिम, बंगाली-गैर-बंगाली करते हैं।
इस वार्ड में या उसके आसपास अल्पसंख्यक भाई रहते हैं। क्या प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ केवल हिंदुओं को दिया जाता है? क्या अल्पसंख्यक भाई-बहनों को केंद्रीय योजनाओं का लाभ मिल रहा है? तृणमूल कार्यकर्ता लोगों से कह रहे हैं कि मुझे पैसे दो, मैं घर बना कर दूंगा। मैं तुम्हें गैस दूंगा। नरेंद्र मोदी पैसा दे रहे हैं। और ममता दीदी कमीशन ले रही हैं। यह राजनीति जारी नहीं रह सकती।
सायंतन बसु ने कहा कि ममता बनर्जी का दावा है कि वह कितनी सारी भाषाएं जानती हैं।” अज़रबैजान, ग्रीस, उत्तरी मेरु, दक्षिणी मेरु की भाषाएँ जानती हैं। ऐसा क्या है जो ममता नही जानती हैं, अगर कोई यह बता सकता है, तो मैं उसे नोबेल पुरुस्कार देने की अर्जी करता हू।
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply