11/12/2020,8:52:59 PM.
|
कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर गुरुवार को हुए हमले को लेकर केंद्र सरकार ने राज्य के दो अधिकारियों से जवाब तलब करने का भाजपा ने समर्थन किया है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने आज यहां कहा है कि यह केन्द्र सरकार का यह उचित कदम है और केन्द्र सरकार को राज्य में तुरंत ही संविधान का अनुच्छेद-356 लागू कर देना चाहिए।
बताया जा रहा है कि नड्डा के काफिले पर हमले की घटना के बाद राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव एवं डीजीपी से जवाब-तलब किया है। इसको लेकर तृणमूल कांग्रेस ने विरोध जताया है। तृणमूल ने कहा है कि इस तरह केंद्र सरकार जवाब तलब नहीं कर सकती है। जबकि भाजपा के मुकुल राय का कहना है कि यही नियम है। इस संबंध में मुकुल राय ने कहा कि राज्यपाल संवैधानिक प्रधान के तौर पर काम कर ही सकते हैं। इस पर टीएमसी सांसद ने उनके (राज्यपाल के) खिलाफ मामला दर्ज करने को लेकर जो बोला है, इस पर उन्हें जल्द से जल्द जेल भेजना चाहिए। क्योंकि राज्यपाल के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जा सकता।
राय कहा है कि गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष के काफिले पर हमले पुलिस सुरक्षा के अभाव में हुआ है। जेपी नड्डा के लिए केवल एक बुलेट प्रूफ गाड़ी थी, जबकि राज्य प्रशासन कह रहा है कि उन्हें रात तक पुलिस सुरक्षा दी गई थी। राय ने कहा कि हमने आज तक ऐसी मिथ्यावादी सरकार नहीं देखी। मेरे विचार से राज्य में तुरंत ही भारत के संविधान का अनुच्छेद-356 लागू कर देना चाहिए।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply