17/12/2020,8:31:39 PM.
|
कोलकाताः बुधवार को विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद गुरुवार को शुभेंदु अधिकारी ने पहली गैर राजनीतिक सभा की जहां इशारे-इशारे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला है।
तमलुक में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं जो केवल वोट-वोट करते हैं। इससे काम चलने वाला नहीं है। जनता इन्हें जवाब देगी। जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए कहा कि भविष्य में मैदान का परिसर बड़ा करना होगा।
उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के हिंसक बर्ताव की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि जो लोग केवल कहते हैं कि वोट दो, तोड़ दो, फोड़ दो, मार दो, जला दो उन्हें बाज आना होगा। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया और कहा कि शहीदों की वजह से आज सारे लोग हैं। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने जय हिंद और वंदे मातरम के नारे भी लगाए। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज हाथ में लेकर उन्होंने रैली भी की।
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply