17/09/2020,12:37:35 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः भारत भी धीरे-धीरे अमेरिका और ब्राजील के रास्ते पर बढ़ रहा है। यह रास्ता है कोरोना संक्रमण का और मामला है एक लाख से अधिक मौतों का। फिलहाल भारत में, बृहस्पतिवार को जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक, 83 हजार से अधिक कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं कुल मरीजों की संख्या 51 लाख पार कर गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार सुबह जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 97 हजार 894 नए मामले सामने आए हैं। इससे देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 51, 18, 254 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में 1,132 लोगों की मौत हो गई जिससे देश में इस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 83,198 पर पहुंच गया है।
मालूम हो कि दुनिया में अमेरिका में सबसे अधिक कोरोना संक्रमण और उससे मौतेों की संख्या है। यहां अब तक 6,828,301 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 201,348 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं ब्राजील मौत के मामले में दूसरे स्थान पर जहां 134,174 लोगों की जान कोरोना महामारी से जा चुकी है जबकि यहां संक्रमितों की संख्या 4,421,686 है। ब्राजील इस मामले में दुनिया में भारत के बाद तीसरे नंबर पर है।
बहरहाल भारत में कोरोना संक्रमण के जांच में तेजी आई है। भारत में अबतक 6,05,65,728 सैंपल की जांच की जा चुकी है। वहीं पिछले 24 घंटों में 11,36,613 सैंपल की जांच की गई। भारत में जिस तेजी से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, उससे लगता है कि एक दिन भारत दुनिया में अमेरिका को पीछे छोड़ सबसे अधिक संक्रमित वाला देश बन जाएगा।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply