27/06/2020,7:21:45 PM.
|
कोलकाताः कोरोना से बचाव के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर कार्य कर रहे कोलकाता नगर निगम के कर्मचारियों को भी जीवन बीमा के अधीन लाया गया है।
दरअसल अनलॉक के दूसरे चरण की शुरुआत होते ही पश्चिम बंगाल में सारे निजी और सरकारी दफ्तर तो खोल दिए गए हैं, लेकिन अधिकतर सरकारी दफ्तरों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार केवल 70 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य की गई है। लेकिन कोलकाता नगर निगम में 100 फीसदी उपस्थिति के निर्देश दिए गए हैं। इसकी वजह से कोरोना संक्रमण की आशंका भी बढ़ गई है। नगर निगम के कर्मचारियों ने इसे लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। फिलहाल नगर निगम के आठ कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं जिनमें से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है।
उल्लेखनीय है कि सरकारी परियोजना के मुताबिक कर्मचारियों के कोरोना की चपेट में आने वालों के लिए राज्य सरकार ने पहले से ही 10 लाख रुपये का बीमा मुहैया कराया है। उसी के दायरे में इन कर्मचारियों को भी लाया गया है।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply