14/08/2020,11:35:44 AM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः भारत में कोरोना वायरस से मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। एक दिन में हजार से अधिक मौतें हो रही हैं। भारत में अब कोरोना से मौतों का आंकड़ा 48 हजार पार कर गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार की सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 1007 कोरोना मरीजों की मौत हुई है जिससे मौतों का कुल आंकड़ा बढ़कर 48,040 हो गया है। भारत दुनिया में जहां कोरोना संक्रमण के मामले में तीसरे स्थान पर है वहीं मौत के मामले में चौथे स्थान पर है।
कोरोना संबंधी आंकड़े देनेवाली वर्ल्डमीटर.इफो के मुताबिक दुनिया में अब तक 21,072,125 लोग कोरोना से संक्रमित हैं और इसकी वजह से 757,471 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि दुनियाभर में 13,924,328 मरीजों ने कोरोना को मात दे दिया है। संक्रमण और मौतों के मामले में फिलहाल अमेरिका दुनिया में अव्वल बना हुआ है। अमेरिका में अब तक 5,415,666 लोग संक्रमित हुए हैं और 170,415 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं ब्राजील दूसरे नंबर है जहां 3,229,621 संक्रमिक हैं और 105,564 मरीजों की जान जा चुकी है। एक और लैटिन अमेरिकी देश मेक्सिको में कोरोना से बड़ी संख्या में मौतें दर्ज की गई हैं। यह देश 55,293 मौतों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। हालांकि यहां संक्रमण के मामले 505,751 हैं। जबकि भारत मौत के मामले में चौथे स्थान पर है।
बहरहाल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 24 घंटों में कोविड-19 के 64,553 नए केस सामने आए है, जिससे देश में कोरोना केसों की संख्या 24,61,191 तक पहुंचा गई है। अब तक कुल 17,51,556 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं, 6,61,595 केस एक्टिव हैं (फोटो साभार-पीटीआई)।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply