29/10/2020,11:21:14 AM.
|
कोलकाता: राज्य के स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वैक्सिन मुहैया कराने को लेकर राज्य सरकार तत्पर दिख रही है। सूत्रों से प्राप्त सूचना के अनुसार इस बारे में स्वास्थ्य विभाग की ओऱ से जिले-जिले में निर्देशिका जारी की गई है।
जारी निर्देशिका में स्वास्थ्यकर्मियों के नामों की सूची बनाने को कहा गया है। इस बाबत स्वास्थ्य विभाग की ओऱ से सरकारी, निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम, डायग्नोस्टिक सेंटर में पत्र भेज वहां कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों के नामों की सूची मांगी गई है।
विभाग ने स्वास्थ्यकर्मियों के नामों का तालिका तत्काल तैयार करने को कहा है। स्वास्थ्य भवन से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना वैक्सिन उपलब्ध होने पर सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को मुहैया कराया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि भारत समेत पूरे विश्व में कोरोना का वैक्सिन बनाने के लिए वैज्ञानिक युद्धस्तर पर मेहनत कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही कोरोना का वैक्सिन बाजार में उपलब्ध हो जाएगा।
28/09/2023,5:51:34 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply